नरेंद्र बीलरवान की आंदोलन की चेतावनी का असर! ज्ञापन के 48 घंटे के भीतर लापता बेटियां बरामद
गुना जिले के कुम्भराज थाना क्षेत्र से 15 सितंबर से लापता बाल्मीकि समाज की 17 और 16 वर्षीय दोनों नाबालिग बहनों को पुलिस ने गुजरात के बड़ोदरा से सुरक्षित बरामद कर लिया।
बेटियों की बरामदगी नहीं होने पर जिलेभर में सफाई कार्य बंद कर आंदोलन की चेतावनी देने वाले अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र बिलरवान सहित संगठन के पदाधिकारी नीरज मालवीय व कबूलचंद खरे ने समाजजनों के साथ राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपने के 48 घंटे के भीतर ही पुलिस ने दोनों बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।
बरामदगी के बाद समाजजनों ने कुम्भराज थाना प्रभारी अमित अग्रवाल सहित पुलिस स्टाफ का पुष्पहारों से सम्मान किया।



