आज तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत युवा संगम कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ
Guna-
आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को *सांदीपनी विद्यालय फतेहगढ़ में युवा संगम कार्यक्रम* में युवा संगम कार्यक्रम के दौरान हेल्थ टीम के द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच की गई साथ-साथ ही डॉ चंद्र मोहन चंदेल मेडिकल ऑफिसर (आरबीएसके) के द्वारा *तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0* के अंतर्गत सभी छात्रों एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारी को तंबाकू मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई और उन्होंने बताया कि हमे एवं हमारे परिवार के किसी भी सदस्य को किसी तरह का नशा नहीं करना चाहिए इस दौरान नशे से कैसे दूर रहे और नशे से होने वाली हानि दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पशुपालन विभाग के अधिकारी स्व- सहायता समूह से संबंधित कर्मचारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
