Type Here to Get Search Results !

मिलावट के विरूद्ध अभियान: राजस्‍व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्‍त टीम ने नमकीन फैक्‍ट्री पर मारा छापा, गंदगी में बन रहा था नमकीन, फैक्‍ट्री को किया सील ।’’

 ‘‘मिलावट के विरूद्ध अभियान: राजस्‍व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्‍त टीम ने नमकीन फैक्‍ट्री पर मारा छापा, गंदगी में बन रहा था नमकीन, फैक्‍ट्री को किया सील ।’’ 



Guna -

    कलेक्टर गुना श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने टीएल मीटिंग में खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावट के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश देते हुए स्‍वास्‍थ्‍य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्‍ती से कार्यवाही करने हेतु विशेष जांच अभियान का गठन किया है। इसी क्रम में राजस्‍व अधिकारी डिप्‍टी कलेक्‍टर महिमा चौधरी, तहसीलदार आरती गौतम एवं नगरपालिका, नापतौल अधिकारी, श्रम अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्‍त टीम ने सकतपुर गुना, स्थित दीपज्‍योति नमकीन फैक्‍ट्री का औचक निरीक्षण किया। फैक्‍ट्री में गंदगी के बीच नमकीन निर्माण एवं संग्रहण किया जा रहा था। नमकीन जमीन पर फैला कर पैक किया जा रहा था। फैक्‍ट्री परिसर में गंदगी पाये जाने पर नगरपालिका अधिकारियों द्वारा 7500/- रूपये का अर्थदण्‍ड लगाया। नापतौल अधिकारी एवं श्रम अधिकारियों द्वारा भी प्रकरण बनाये गये। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बेसन, मिर्ची, खाद्य तेल एवं नमकीन के सैम्‍पल जांच हेतु जब्‍त किये गये। फैक्‍ट्री में गंदगी एवं अनियममितता पाये जाने से फैक्‍ट्री को सील किया। कलेक्‍टर के निर्देशानुसार मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जांच एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही निरंतर जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.