*गुमशुदा अथवा अपहृत नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की सतत एवं सक्रिय कार्यवाही*
*जामनेर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बालिका को मात्र 48 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर परिवार से मिलाया
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उनकी शीघ्र दस्तयाबी हेतु निरंतर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा तथा उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में तत्वपरता का परिचय देते हुए अपहृता को मात्र 48 घंटे के भीतर ही सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिला दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को जामनेर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर बालिका के पिता द्वारा उसी दिन जामनेर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 212/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश शुरू की गई ।
नाबालिग बालिका के लापता होने की घटना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए जामनेर थाना पुलिस ने बालिका की तलाश हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए विभिन्न तकनीकी संसाधनों एवं साइबर विश्लेषण की सहायता से बालिका की सभी संभावित स्थानों पर सतत खोजबीन की गई । जिसके परिणामस्वरूप गत दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को बालिका के संबंध में जानकारी मिलने पर जामनेर थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर अपहृत बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी के उपरांत आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया । बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण किए जाने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।
जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, प्रधान आरक्षक गिरजेश मीना, प्रधान आरक्षक राहुल भदौरिया, आरक्षक गजेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक शिवकुमार निगम एवं पुलिस लाईन से महिला आरक्षक राजकुमारी रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।
