*अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस का कार्यवाही अभियान सतत जारी*
*म्याना थानांतर्गत ऊमरी में अलग-अलग स्थानों पर सट्टा खिला रहे दो सटोरिए गिरफ्तार, कुल 3000/-रुपये नगदी सहित सट्टा सामग्री जब्त
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण तथा म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुन्देल सिंह सुनेरिया और उनकी टीम द्वारा सट्टे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों पर सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि बिगत दिवस ऊमरी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऊमरी के हेमु प्रजापति एवं गोपाल साहू अपनी-अपनी दुकानों पर लोगों को 01 रुपये के बदले 90 रुपये देने का प्रलोभन देकर सट्टा पर्ची काट रहे हैं । सट्टे खिलाने की सूचना के मिलते ही ऊमरी चौकी से पुलिस की एक टीम तत्काल रवाना हुई और मुखबिर द्वारा बताए स्थानों पर दबिश देकर सट्टा पर्ची काट रहे आरोपी हेमु उर्फ हेमराज पुत्र बृजेश प्रजापति उम्र 26 साल एवं गोपाल उर्फ गोकुलप्रसाद पुत्र रामदयाल साहू उम्र 32 साल निवासीगण ग्राम ऊमरी थाना म्याना को पकड़ लिया । पुलिस द्वारा आरोपी हेमु प्रजापति के कब्जे से 1,700/-रुपये नगदी एवं सट्टा सामग्री तथा आरोपी गोपाल साहू के कब्जे से 1,300/-रुपये नगदी एवं सट्टा सामग्री जप्त की जाकर उनके विरुद्ध म्याना थाने में क्रमश: अप.क्र. 237/26 एवं अप.क्र. 238/26 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीवद्ध कर वैद्यानिक कार्यवाही की गई । इस प्रकार दोनों कार्यवाहियों में पुलिस द्वारा दो सटोरियों को गिरफ्तार कर कुल 3,000/-रुपये नकदी सहित सट्टा पर्चियां एवं अन्य सट्टा सामग्री बरामद की गई है ।
म्याना थाना पुलिस की सट्टे के विरूद्ध उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुन्देल सिंह सुनेरिया, प्रधान आरक्षक सुजीत सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा एवं आरक्षक सुनील यादव की विशेष भूमिका रही है ।
