Type Here to Get Search Results !

मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन

 मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन



गुना 


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक माह से चलाये गये एसएसआर अभियान के तहत गुना जिले की चारों विधानसभाओं में फार्म 6 के माध्यम से 15844 कुल मतदाताओं के नाम जोड़े गए। जिनमें 8717 मतदाता 18 से 19 वर्ष के तथा शेष मतदाता एसआईआर में एएसडीआर के तहत छूटे 7127 नामों को सम्मिलित किए गए। निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाना है। दिनांक 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्‍त किये जा सकते हैं। दिनांक 12 दिसम्‍बर से 28 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों का निराकरण किया जावेगा। दिनांक 04 जनवरी 2027 मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.