Type Here to Get Search Results !

विशेष स्वच्छता ही सेवा अभियान 6.0 के अंतर्गत प्रधान डाकघर गुना में गुना केमिस्ट एसोसिएशन एवं डॉक्टर मोरपेन के सौजन्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

 विशेष  स्वच्छता ही सेवा अभियान 6.0  के अंतर्गत प्रधान डाकघर गुना में गुना केमिस्ट एसोसिएशन एवं डॉक्टर मोरपेन के सौजन्य से  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित


गुना। स्वच्छता ही सेवा अभियान 6.0 के अंतर्गत जिला गुना केमिस्ट एसोसिएशन एवं डॉक्टर मोरपेन द्वारा प्रधान डाकघर गुना में आज दिनांक 23-10-26 को  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ भागीरथ झा ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर डाक कर्मियों का  स्वास्थ परीक्षाण कर आवश्यक सलाह प्रदान की | इस स्वास्थ परीक्षण शिविर शिविर का उद्देश्य डाक विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं ग्राहकों  को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को प्रोत्साहित करना हें । केमिस्ट एशोशियन के अध्यक्ष श्री प्रदुमन जैन ने इस अवसर पर स्वच्छता के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश देकर कहा की  इस प्रकार के आयोजन स्वच्छता ही सेवा अभियान की भावना को साकार करने के साथ ही समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओपी चतुर्वेदी ने जिला गुना केमिस्ट एसोसिएशन एवं डाक विभाग की इस संयुक्त पहल को कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम माना गया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छता के साथ स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। केमिस्ट एसोसिएशन एवं डॉक्टर मोरपैन  की यह पहल सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कदम है। कार्यक्रम का संचालन सचेन्द्र तिवारी प्रशिक्षक डाक विभाग ने किया आभार एस एस साहू पोस्टमास्टर गुना ने माना| इस शिविर का लाभ एक सेकड़ा  के लगभग डाककर्मी एवं आमजन ने उठाया| 

इस शिविर में अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओ.पी. चतुर्वेदी केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न जैन एवं सचिव श्री राकेश शर्मा सहित डाक विभाग की शिकायत निरीक्षका प्राची त्रिवेदी  डॉक्टर मोरपेन कंपनी के श्री नीरज शिवहरे, धाकड़ एवं विवेक जैन  सहित डाकघर का स्टाफ  एवं अन्य उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.