Type Here to Get Search Results !

आत्म कल्याण के लिए भीतर की आंखें खोलें। यही सच्चा नेत्रदान है मुनिश्रमण सागर जी

 राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला।

आत्म कल्याण के लिए भीतर की आंखें खोलें। यही सच्चा नेत्रदान है मुनिश्रमण सागर जी।


राघौगढ़ 23 अक्टूबर। आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, प्रवचन वाचस्पति, विद्यागुरु कुल गौरव, महा तपस्वी, औजस्वी वक्ता, बुंदेली आशु कवि मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने शुक्रवार को विद्यासागर सभागार राघौगढ़ में विशाल धर्म सभा में 

नेत्रदान क्या है विषय पर मंगल प्रवचन करते हुए कहा लौकिक जीवन में दान करने के अनेक प्रकार है नेत्रदान, अंगदान, किडनी दान आदि अनेक प्रकार से  दान दिया जाता है। जैन दर्शन के अनुसार अशुद्ध वस्तु का किया हुआ दान, दान की श्रेणी में नहीं आता है। आपने कहा मैं आपकी अंदर की आंखें खोलना चाहता हूं। भीतर की आंखें खोलने के आपने तीन प्रकार बताये। पहला स्वयं बुद्ध ऐसे जिनको स्वयं से सम्यक दर्शन होता  हैं। दूसरा है बौद्धिक बुद्ध, दूसरे के उपदेश या प्रवचन सुनकर सम्यक दर्शन प्राप्त होना। तीसरा प्रकार है प्रत्येक बुद्ध भगवान आदिनाथ को नीलांजना के नृत्य से, भगवान नेमीनाथ को पशु बंधन से वैराग्य हुआ। आचार्य मुनिराज के प्रवचनों से वैराग्य होना प्रत्येक बुद्ध माना जाता है। मुनिराज ने कहा मनुष्य जीवन टिकट घर है। आपने प्रवचन में कहा आचार्य ज्ञानसागर जी ने आचार्य विद्यासागर जी को, आचार्य विद्यासागर जी ने, आचार्य समय सागर जी को ज्ञान देकर सम्यक दर्शन का बोध कराया है। वही कार्य करने हमें नवाचार्य समय सागर जी महाराज ने  चातुर्मास करने राघौगढ़ भेजा है। चातुर्मास में गुरुओं द्वारा श्रावकों को उपदेश देकर सच्चे देव शास्त्र गुरु के प्रति श्रद्धा जागृत करायी जाती है ।जिससे सम्यक दर्शन होता है। मुनि श्रमण सागर जी ने कहा यही सच्चा नेत्र दान है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.