Type Here to Get Search Results !

ग्राम बेरखेड़ी में लूट एवं फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी

 *ग्राम बेरखेड़ी में लूट एवं फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी


*घटना के बाद कुछ ही घंटों में 05 आरोपी गिरफ्तार, फरार एक और आरोपी को दबोचकर जेल पहुंचाया*


*प्रकरण में अब तक 06 आरोपी गिरफ्तार, फरार अंतिम आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश कार्यवाही लगातार जारी*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों तथा गंभीर आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार योजनाबद्ध कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सडीओपी राघौगढ़ श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना पुलिस द्वारा ग्राम बेरखेड़ी में घटित लूट एवं फायरिंग के गंभीर प्रकरण में एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।


               उल्लेखनीय है कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया था । अब एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ प्रकरण में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार अंतिम आरोपी की तलाश लगातार जारी है ।


               दिनांक 20-21 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि में धरनावदा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेरखेड़ी में फरियादी वीरेन्द्र धाकड़ के घर में कुछ अज्ञात बदमाश घुस आए और एक पर्स लूटकर ले गए । पर्स में करीब 30 हजार रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात तथा परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित अन्य दस्तावेज रखे हुए थे । वारदात के दौरान फरियादी, उसके परिवारजन एवं अन्य ग्रामीण जाग गए और उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया । इस पर बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी, जिससे रंजीत धाकड़, मोहन मोगिया एवं छोटू धाकड़ को छर्रे लगने से चोटें आईं । घटना पर से धरनावदा थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 227/26, धारा 109(1), 309(6), 331(4), 331(7) बीएनएस एवं धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने प्रकरण को प्राथमिकता पर लेकर आरोपियों की शीघ्र पतारसी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर सक्रिय कीं । पुलिस टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से साक्ष्य संकलन करते हुए फरियादी, उसके परिवारजनों एवं अन्य ग्रामीणों से विस्तृत पूछताछ की । पुलिस की सक्रियता एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई और दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को पांच आरोपियों1-गिर्राज पुत्र शेरु पारदी उम्र 30 साल निवासी ग्राम बीलाखेडी, 2-जोनी पुत्र कमरया पारदी उम्र 50 साल निवासी ग्राम कनेरा, 3-रामदास पुत्र अंबाराम पारदी उम्र 40 साल निवासी ग्राम खेजरा, 4-टीनू बाई पत्नि टोमी पारदी उम्र 25 साल निवासी ग्राम खेजरा एवं 5-प्रियंका पत्नि टावर पारदी उम्र 20 साल निवासी ग्राम कनेरा थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर लिया गया था । पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं प्रकरण से संबंधित एक 12 बोर बंदूक, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, चांदी की एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछुड़ी तथा अन्य दस्तावेज विधिवत जप्त किए गए । विवेचना में कुल सात व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है । जिनमें से दोनों महिला आरोपियों द्वारा घटना से पहले गांव में रेकी की गई थी ।


               प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने फरार एक और आरोपी टावर पुत्र धीरव पारदी, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कनेरा थाना धरनावदा जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।


               ग्राम बेरखेड़ी में हुई लूट एवं फायरिंग की गंभीर वारदात में पुलिस द्वारा त्वरित एवं निरंतर कार्यवाही करते हुए अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है । प्रकरण में फरार शेष एवं अंतिम आरोपी टोमी पारदी की तलाश जारी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है ।


               धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा, झागर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कदम, प्रधान आरक्षक जोगेश शर्मा, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र बुंदेला, प्रधान आरक्षक अजय कुमार, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक धर्मेन्द्र धाकड, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक सोनू जाटव, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा, आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक राकेश गुर्जर, आरक्षक विनीत लोधी, आरक्षक आकाश राजपूत एवं आरक्षक अजीत लोधी की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.