Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब सहित आरोपी किया गिरफ्तार, 90 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त

 *अवैध शराब के विरुद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*


केंट थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब सहित आरोपी किया गिरफ्तार, 90 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, कारोबारियों, तस्‍करों आदि के विरूद्ध सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब बेचने की फिराक में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।


        उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 08 अक्टूबर 2026 की रात्रि कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुशमौदा क्षेत्र में एक होटल के पास खाली मैदान में एक व्यक्ति अवैध रुप से कच्ची शराब बेचने के लिए खड़ा हुआ है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कैंट थाने से पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर देखा तो जहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्‍यक्ति खड़ा मिला, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर उसे भागने का कोई मौका न देते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, पूछताछ पर उसने अपना नाम इंदर उर्फ चिमनी पुत्र बबली पारदी उम्र 22 साल निवासी ग्राम मुरादपुर थाना धरनावदा जिला गुना का बताया । उसके कब्जे से बरामद प्लास्टिक के कट्टे को पुलिस टीम द्वारा चेक करने पर उसमें एक-एक लीटर की कुल 90 थैलियां रखी हुई मिलीं, जिनकी जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी से निर्मित कुल 90 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई पाई गई, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 915/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।


               केंट थाना पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि बलवीर सिंह, सउनि मिट्ठूलाल, आरक्षक नीतेश पटेल एवं आरक्षक पहलवान सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.