Type Here to Get Search Results !

कुंभराज थाना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही, धमकी देने के मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर तत्काल किया गिरफ्तार

 *बलात्कार प्रकरण में राजीनामे के लिए फरियादी पक्ष को धमकाने वाला लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार*


कुंभराज थाना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही, धमकी देने के मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर तत्काल किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार सख्त एवं त्वरित कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीम प्रशांत सिंह सुमन के मागर्दशन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक अमित अग्रवाल और उनकी टीम द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के एक आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।


               प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अरुण उर्फ अन्टया पुत्र रामस्वरूप अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी साहू मोहल्ला कुंभराज के विरुद्ध कुंभराज थाने में मारपीट, रंगदारी, साक्षियों को धमकाने सहित अन्य धाराओं के कुल 07 अपराध पंजीबद्ध हैं तथा आरोपी का नाम गुंडा सूची में भी शामिल है ।


               दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को आरोपी अरुण अहिरवार द्वारा अपने दोस्त अभिषेक अहिरवार निवासी ग्राम पिपलिया के विरुद्ध दर्ज बलात्कार के एक प्रकरण में फरियादी पक्ष को राजीनामा करने के लिए धमकी दी गई । मामले की सूचना प्राप्त होते ही कुंभराज थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी अरुण अहिरवार के विरुद्ध कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 198/26, धारा 232(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और प्रकरण में बिना कोई विलंब किए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है ।


               गुना पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी है । अपराधियों में कानून का भय एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.