Type Here to Get Search Results !

साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए गुना पुलिस की सतत एवं प्रभावी कार्यवाही

 साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए गुना पुलिस की सतत एवं प्रभावी कार्यवाही


*ठगी गई राशि पर तत्काल लगवाया होल्ड, निर्धारित प्रक्रिया के बाद  12 और पीड़ितों को वापस कराए 1,77,402/-रूपये*


*त्वरित तकनीकी कार्यवाही एवं बैंकिंग संस्थानों से समन्वय कर साइबर ठगी के पीड़ितों को लगातार दिलाई जा रही आर्थिक राहत*



               पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री असित यादव के निर्देशानुसार, गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा साइबर ठगी के पीड़ितों की ठगी गई धनराशि वापस कराने हेतु निरंतर त्वरित एवं तकनीकी कार्यवाहियां की जा रही हैं ।


               उल्लेखनीय है कि जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी के पीड़ितों द्वारा साइबर ठगी संबंधी शिकायतें पुलिस अधीक्षक गुना के समक्ष प्रस्तुत की जाती हैं । पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराधों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही कर पीड़ितों की ठगी गई राशि वापस कराने हेतु साइबर सेल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं । साइबर सेल द्वारा साइबर ठगी के मामलों में गंभीरता से जांच करते हुए ठगी की रकम जिन बैंक खातों में ट्रांसफर होती है, NCRP पोर्टल की MRM प्रक्रिया के माध्यम से उन खातों पर तत्काल होल्ड लगवाने की कार्यवाही की जाती है ।


               पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संबंधित बैंकिंग संस्थानों के साथ प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 12 और आवेदकों अमोली माथुर, शुभम जैन, आयुश अग्रवाल, दीपा रघुवंशी, शैतान सिंह लोधा, अमन साहू, मनीषा शिवहरे, राधा पाटिल, अलबक्स आदिवासी, लखन शर्मा, यश श्रीमाल एवं राजकुमार अहिरवार की साइबर ठगी के कुल 1,77,402/-रूपये (एक लाख सतत्तर हजार चार सौ दो रुपये) की राशि वापस कराई गई ।


               गुना पुलिस द्वारा NCRP पोर्टल पर प्राप्त साइबर अपराध संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने तथा पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए संबंधित बैंकिंग संस्थानों के साथ प्रभावी समन्वय किया जा रहा है । अन्य प्रकरणों में भी साइबर ठगी की राशि वापस कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं ।


               साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं । साथ ही अपने संबंधित बैंक को भी तत्काल सूचित करें । ठगी के तुरंत बाद की गई शिकायत राशि को होल्ड कराने एवं निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से वापस दिलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है ।


               इस कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक अभय रघुवंशी एवं महिला आरक्षक पूजा गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.