Type Here to Get Search Results !

आरोन थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

 आरोन थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही


*अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब किया गया तथा उसके अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 को आरोन थाने पर एक महिला द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बहन के दिनांक 05 अप्रैल 2026 से लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 92/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई ।


               आरोन थाना पुलिस द्वारा लगातार अथक प्रयास करते हुए किशोरी की तलाश की गई । जिसके क्रम में दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को किशोरी को राघौगढ़ थाना क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी के उपरांत पीड़िता द्वारा अपने बयान में बताया गया कि ग्राम खेजरा थाना चांचौड़ा निवासी सेवक मीना उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था तथा उसके साथ कई बार गलत काम किया । पीड़िता के कथनों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 87, 64(2) बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को ही आरोपी सेवक उर्फ सहवाग पुत्र महेन्द्र उर्फ बालू मीना, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खेजरा थाना चांचौड़ा, जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


               आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक रविनंदन शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पाल, आरक्षक कुलदीप शाक्य, आरक्षक राम दांगी, आरक्षक सोनू जाट, आरक्षक प्रवीण मीना, महिला आरक्षक आकांक्षा त्यागी एवं राघौगढ़ थाने से प्रधान आरक्षक राममोहन दुबे व आरक्षक अमित जाट तथा साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.