Type Here to Get Search Results !

नशे के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की लगातार कार्यवाही

 *नशे के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की लगातार कार्यवाही

*करीब 2.50 लाख मूल्य के गांजा सहित नशे के दो अंतर्राज्यीय तस्कर किए गिरफ्तार*    


*पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं दोनों आरोपी*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, तस्‍करी एवं इनमें संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरूद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध एक और प्रभावी करते हुए करीब 2.50 लाख मूल्य के गांजा सहित नशे के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।


               गत दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को  मृगवास थाना अंतर्गत सानई चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मृगवास-चांचौड़ा रोड स्थित ग्राम पीपलहेडा तिराहे पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उसे बेचने की फिराक में खडे हुए हैं । थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी एवं विक्रय की सूचना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेकर सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु तत्काल सानई चौकी से पुलिस की एक टीम द्वारा ग्राम पीपलहेडा तिराहे पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिया अनुसार दो व्यक्ति खडे हुए दिखाई दिए । जिन्होंने पुलिस फोर्स को देखते ही वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस फोर्स द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके की घेराबंदी कर उन्हें धर दबोच लिया गया । पूछताछ पर उनके द्वारा अपने नाम गरीब सूना पुत्र गोजा सूना उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खलिया थाना पटनावड़ जिला बलांगीर (उड़ीसा), एवं गुणसागर पुत्र हिरण्या टांड़ी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम वनमाल थाना पटनावड़ जिला बलांगीर (उड़ीसा) के बताए । मुखबिर सूचना के आधार पर उनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास रहे प्लास्टिक के कट्टे से 5.084 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2.50 लाख रुपये का बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 121/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा आरोपियों के गांजा तस्करी के अन्य संभावित नेटवर्क, स्त्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है ।  


               गिरफ्तारशुदा दोनों आरोपीयों को पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामले में मृगवास थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें, दिनांक 26 मई 2026 को उनके अन्य साथियों के साथ अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया था । इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध मृगवास थाने में अप.क्र. 56/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था ।


               नशे के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक राजेश कुमार भिलाला, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक नीरज धाकड, आरक्षक जितेन्द्र यादव, आरक्षक राजीव रघुवंशी एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.