*विवाहिता से दुष्कर्म मामले में जामनेर थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
*मात्र 08 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना पुलिस द्वारा थानांतर्गत एक विवाहिता से दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में तत्परता का परिचय देते हुए मात्र 08 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को एक विवाहित महिला द्वारा जामनेर थाने में आरोपी हेम सिंह नाथ निवासी ग्राम हिलगना थाना बजरंगगढ़ के विरूद्ध दिनांक 14-15 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि में उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने आरोपी हेम सिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/26 धारा 64(2)(f), 331(6) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जामनेर थाना पुलिस आरोपी की तलाश में तुरंत सक्रिय हुई और इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गईं, इसमें पुलिस के तत्पर प्रयासों के परिणाम स्वरूप मात्र 08 घंटे के भीतर ही गत दिनांक 15 अक्टूबर 2026 की रात में आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर जामनेर थाना पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोपी हेम सिंह पुत्र आलम नाथ (सपेरा) उम्र 34 साल निवासी ग्राम हिलगना थाना बजरंगगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
जामनेर थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, प्रधान आरक्षक रमेश दोहरे, आरक्षक पंजाब सिंह गुर्जर, आरक्षक शिवकुमार सुमन, आरक्षक गजेन्द्र सिंह गुर्जर, महिला आरक्षक आकांक्षा भार्गव एवं सैनिक महिपाल सिंह की विशेष भूमिका रही है ।
