Type Here to Get Search Results !

म्याना थाना पुलिस की सतर्कता से अवैध आतिशबाजी से भरा ट्रक पकड़ा

 *अवैध आतिशबाजी के विरुद्ध गुना पुलिस बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही*


म्याना थाना पुलिस की सतर्कता से अवैध आतिशबाजी से भरा ट्रक पकड़ा


*विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी एवं ट्रक सहित लगभग 30 लाख रुपये का मशरूका जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विविध अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री हेमंत पाण्डेय के पर्यवेक्षण में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा अवैध आतिशबाजी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में आतिशबाजी से भरा एक ट्रक पकड़ा है । पुलिस ने विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी एवं इसके परिवहन में प्रयुक्त ट्रक सहित लगभग 30 लाख रुपये कीमत का मशरूका जप्त किया है । मामले में आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है ।


               दिनांक 25 अक्टूबर 2026 की शाम को म्याना थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रक क्रमांक MP09 HG 9741 में अवैध रूप से आतिशबाजी भरकर गुना की ओर ले बदरवास तरफ ले जाई जा रही है । आतिशबाजी परिवहन की सूचना को गंभीरता से लेते हुए म्याना थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल हाईवे पर पहुंचकर वाहनों पर निगरानी शुरू की गई । इस दौरान गुना तरफ से संदिग्ध ट्रक के आने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया गया, पूछताछ में ट्रक के चालक ने अपना नाम पवन पुत्र हरिबल्लभ जोशी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चितारा थाना बदरवास जिला शिवपुरी का बताया एवं ट्रक की तलाश लेने पर उसमें विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी से भरे कुल 16 कार्टून पाए गए । सभी कार्टूनों पर नवाब खां बदरवास एवं विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी के नाम अंकित थे । वाहन चालक से आतिशबाजी के वैध लाइसेंस एवं परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका । जिससे आरोपी का यह कृत्य विस्फोटक अधिनियम के तहत डंडनीय पाये जाने पर पुलिस द्वारा बरामद आतिशबाजी एवं ट्रक को विधिवत जप्त आरोपी पवन जोशी के विरुद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 258/2026 विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               अवैध आतिशबाजी परिवहन के विरूद्ध म्याना थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक राजेन्द्र गौड़, सउनि रामकृष्ण रघुवंशी, प्रधान आरक्षक दिनेश गौतम, प्रधान आरक्षक सतीश जैन, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक शिवकुमार वर्मा, आरक्षक गिर्राज धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है । अवैध विस्फोटक सामग्री, आतिशबाजी के अवैध भंडारण एवं परिवहन जैसी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी । आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यावाही की जा सके ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.