राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण की जानकारी
युक्तियुक्तिकरण के संबंध में सुझाव मांगे और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में भी दी गई जानकारी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक
गुना
गुना जिले में भी 1200 या उससे अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनके सुझाव भी लिए गए। बैठक में बताया गया कि रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों,जीर्णशीर्ण मतदान केन्द्र/भवन परिवर्तन हेतु प्रस्ताव भेजे गये हैं। जिसमें विधानसभा क्षेत्र 28 बमोरी अंतर्गत 1200 से अधिक मतदाता होने पर मतदान केन्द्र क्रमांक 121 खेरला उर्फ मूंदोल को प्रस्तावित किये गये हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 30 चांचौड़ा अंतर्गत 1200 से अधिक मतदाता होने पर मतदान केन्द्र क्रमांक 90 बकान्या एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 124 बटावदा प्रस्तावित किया गया हैं। साथ ही विधानसभा क्षेत्र 31 राघौगढ अंतर्गत 1200 से अधिक मतदाता होने पर मतदान केन्द्र क्रमांक 45 विजयपुर एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 199 झांझौन को प्रस्तावित किया गया हैं। उक्त 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों को तोडकर उनके नवीन मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। संबंधित प्रस्तावों पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में चर्चा की गई। साथ ही इन प्रस्तावों की प्रति भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। प्रावधानों का पालन कर इन प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के लिये भेजा जा रहा हैं।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप शिवा, इलेक्शन सुपरवाइजर श्री विजय माथुर सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश के साथ गुना जिले में भी 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जारी हैं। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के बारे में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रमुख तिथियाँ
2 नवंबर 2026 तक: मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन
12 नवंबर 2026: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
12 नवंबर - 11 दिसंबर 2026: दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि
28 दिसंबर 2026 तक: दावे एवं आपत्तियों का निराकरण
04 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
इस प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।
