Type Here to Get Search Results !

जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त हुए 280 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त हुए 280 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश


गुना 

शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य, नामांतरण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 280 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को संयुक्त रूप से बैठाया गया, जिससे दोनों विभागों से संबंधित शिकायतों का आपसी समन्वय से निराकरण किया जा सके। इस व्यवस्था के तहत कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री कन्याल ने जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता दिलाई

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। चांचौड़ा निवासी श्री सोनू अहिरवार को उपचार के लिए, गुना निवासी श्रीमती रामकाली कोरी एवं श्रीमती बबीता मित्तल को आर्थिक स्थिति कमजोर होने तथा आरोन निवासी श्रीमती कबूला बाई को आर्थिक स्थिति कमजोर होने संबंधी आवेदन पर 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि रेडक्रॉस के माध्यम से प्रदान की गई। इसी प्रकार बमोरी निवासी श्री दिलीप अहिरवार को उपचार के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

इसी प्रकार ग्राम तेलीखेड़ा निवासी दिव्यांग श्री खूबा अहिरवार को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा चलने के लिए सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से बैसाखी उपलब्ध कराई गई। चांचौड़ा निवासी श्री संजय प्रजापति को आर्थिक स्थिति गंभीर होने के लिये रेडक्रॉस के माध्यम से 05 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, संयुक्‍ल कलेक्‍टर श्री संदीप शिवा, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी एवं श्री दिव्यांशु शिवहरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.