*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
*कोतवाली थाना पुलिस ने माननीय न्यायलय भोपाल के चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय भोपाल के चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय भोपाल में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 13363/24 धारा 138 एन.आई. एक्ट में आरोपी देवेन्द्र पुत्र प्रीतम सिंह कुशवाह निवासी शिवाजीनगर गुना, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । प्रकरण में आरोपी की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चत किए जाने हेतु माननीय न्यायालय से आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी हुआ था । चूंकि वारंटी के गुना का निवासी होने पर उक्त वारंट तामीली हेतु गुना कोतवाली थाने में प्राप्त हुआ था ।
गुना पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी की लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी देवेन्द्र पुत्र प्रीतम सिंह कुशवाह निवासी शिवाजीनगर गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं उसे माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अजेन्द्र पाल सिंह, प्रधान आरक्षक हरीश राजपूत, आरक्षक विनय धाकड़ एवं आरक्षक शरद यादव का विशेष योगदान रहा है ।
