Type Here to Get Search Results !

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, चार पटवारी निलंबित

 स्वामित्व योजना में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, चार पटवारी निलंबित


कार्य में लापरवाही बरतने वाले परिवीक्षाधीन पटवारियों को सेवा समाप्ति के नोटिस



गुना। स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 में कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं योजना के कार्य में रुचि नहीं लेने वाले परिवीक्षाधीन पटवारियों के विरुद्ध सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट किया गया है कि शासन एवं मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।


इन पटवारियों पर हुई कार्रवाई


जिला प्रशासन द्वारा योजना के अंतर्गत निर्धारित कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर ललित मोहन शर्मा, तहसील बमौरी; विजय सिंह भील, तहसील कुंभराज; मेहरबान भील तहसील मकसूदनगढ़  तथा महेंद्र किरार, आरोन सब डिवीजन के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।


शासन के निर्देशों के बावजूद कार्य में लापरवाही


उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के बाद भी कुछ पटवारियों द्वारा स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन संबंधी कार्यों में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही थी। जिला प्रशासन द्वारा इसे शासन के निर्देशों की अवहेलना एवं महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता मानते हुए संबंधित पटवारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।


परिवीक्षाधीन पटवारियों को सेवा समाप्ति के नोटिस


योजना के निर्धारित कार्यों में रुचि नहीं लेने वाले परिवीक्षाधीन पटवारियों के विरुद्ध भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। ऐसे पटवारियों को सेवा समाप्ति के संबंध में नोटिस जारी किए जा रहे हैं।


प्राथमिकता वाली योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं


स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना शासन एवं मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना के निर्धारित कार्यों में लापरवाही, उदासीनता अथवा कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.