Type Here to Get Search Results !

गुना के हड्डीमील क्षेत्र में सड़क हादसे में घायलों को डायल-112 की तत्परता से समय पर मिला उपचार

 गुना के हड्डीमील क्षेत्र में सड़क हादसे में घायलों को डायल-112 की तत्परता से समय पर मिला उपचार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए डायल-112 सेवा के माध्यम से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को गुना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हड्डीमील के समीप सड़क हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही नजदीकी डायल-112 एफआरवी वाहन को मदद हेतु रवाना किया गया। एफआरवी स्टाफ आरक्षक दानवीर यादव एवं पायलेट जयभान सिंह ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सुरक्षित एफआरवी वाहन में बैठाया तथा उपचार हेतु शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया।

डायल-112 पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय कार्यवाही के चलते सड़क हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सका।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.