Type Here to Get Search Results !

फसल अवशेष जलाने से रोकने एवं किसानों को जागरूक करने हेतु जिले में रात्रिकालीन चौपालों का आयोजन

 फसल अवशेष जलाने से रोकने एवं किसानों को जागरूक करने हेतु जिले में रात्रिकालीन चौपालों का आयोजन


गुना 

जिले में मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने पर कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर लगातार सख्‍ती बरती जा रही है। किसानों को मक्‍का/पराली/फसल अवशेष न जलाने हेतु लगातार जागरूक करने हेतु विकासखण्‍ड गुना के ग्राम-बरोदिया में डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री दीपांशु शिवहर, तहसीलदार गुना शहरी श्रीमति आरती गौतम, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी गुना श्री शिव सिंह किरार के मार्गदर्शन में राजस्‍व एवं कृषि विभाग की संयुक्‍त टीम द्वारा मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी जा रही है। जिले में मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्‍लंघन करने वाले किसानो के विरूद्ध पंचनामा तैयार कर जुर्माना लगाने की कार्यवाही हेतु पंचनामा अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व को प्रेषित कियेजायेगें। प्रतिबंधातमक आदेश का उल्‍लंघन किये जाने पर मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने वाले कृषको पर एफ.आई.आर. भी कराई जा सकती है।

मक्‍का/पराली/फसल अवशेष प्रबंधन के लिये स्‍ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्‍टम कम्‍बाईन हार्वेस्‍टरके साथ (SMS/कटर) का अटेचमेंट धान/मक्‍का/अन्‍य फसलो के अवशेषो को छोटे-छोटे टुकड़ो में  काटकर खेतो में एक समान रूप से विखेर देता हैं तथा फसल अवशेषो में बिना आग लगाये अगली फसल बुआई की जा सकती हैं। हार्वेस्‍टर मशीन संचालकों को यह अनिवार्य किया गया है कि वह हार्वेस्‍टर मशीन के साथ-साथ (SMS/कटर)स्‍ट्रा मैनेजमेंट सिस्‍टम लगाकर फसल कटाई के साथ-साथ फसल अवशेषों का स्‍थल पर निपटान करेंगे। ऐंसा न करने वाले हार्वेस्‍टर संचालकों पर प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही करते हुये हार्वेस्‍टर का सीज/जप्‍त किया जावेगा। किसानों के खेतो में मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की जानकारी प्रतिदिन सेटेलाईट मॉनिटरिंग के माध्‍यम से कृषि विभाग, कृषि अभियांत्रिकी एवं राजस्‍व विभाग को प्राप्‍त हो जाती है, जिसके आधार पर मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने वाले ग्रामों में राजस्‍व एवं कृषि विभाग की टीमों द्वारा मक्‍का/पराली/फसल अवशेष जलाने के स्‍थान पर तत्‍काल पहुंचकर पंचनामा एवं प्रकरण तैयार कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) के द्वारा जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जायेगी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.