Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर ने दो जरूरतमंदों को दिलाई आर्थिक सहायता

 कलेक्टर ने दो जरूरतमंदों को दिलाई आर्थिक सहायता


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आर्थिक रूप से कमजोर दो जरूरतमंद नागरिकों को रेडक्रॉस सोसायटी गुना के माध्यम से कुल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

शीतला माता रोड, गुना निवासी महबूब रईन ने अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री कन्याल ने आवेदक की स्थिति को देखते हुए 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इसी प्रकार बूढ़े बालाजी निवासी भारती नामदेव को आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से सहायता की मांग की गयी थी। कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने आवेदन पर भारती नामदेव को 05 हजार रुपये की सहायता राशि रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से प्रदान की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.