Type Here to Get Search Results !

मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम से मिला भूमि पर कब्जा

 मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम से मिला भूमि पर कब्जा


ग्राम कुशमौदा में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई, भूमि विवाद के निराकरण से आवेदिका को मिली राहत



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अभिनव पहल ‘मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम से जिले में भूमि संबंधी विवादों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। इस पहल के तहत प्रशासन द्वारा राजस्व संबंधी शिकायतों का स्थल पर परीक्षण कर संबंधित पक्षों की उपस्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही हैl


इसी क्रम में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को ग्राम कुशमौदा में आवेदिका शमा शर्मा पत्नी नवल किशोर शर्मा की शिकायत पर मोबाइल कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई की गई। आवेदिका द्वारा सर्वे क्रमांक 255 में भूखंड से संबंधित  विवाद एवं कब्जे की समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदिका ने भूमि पर अपने अधिकार एवं कब्जे से संबंधित समस्या के निराकरण हेतु प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी।


प्रकरण में कलेक्टर  के निर्देशन एवं संबंधित अधिकारियों के समन्वय से तहसीलदार श्रीमती शालिनी भार्गव, तहसीलदार श्री मयंक तिवारी, थाना प्रभारी कैंट श्री अनूप भार्गव तथा नायब तहसीलदार श्री नरेन्द्र यादव नायब तहसीलदार आरती गौतम राजस्व निरीक्षक ,पटवारी एवं राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई की गई।


संयुक्त टीम द्वारा संबंधित भूमि का स्थल निरीक्षण एवं आवश्यक सीमांकन संबंधी कार्रवाई करते हुए प्रकरण का परीक्षण किया गया। मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान आवेदिका श्रीमती शमा शर्मा पत्नी नवल किशोर शर्मा संबंधित भूमि पर कब्जा दिलाया गया। इस कार्रवाई से आवेदिका को राहत प्राप्त हुई तथा भूमि संबंधी विवाद के

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.