Type Here to Get Search Results !

विकसित भारत में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका, व्यक्तित्व का करें निर्माण – कलेक्टर श्री कन्याल

 विकसित भारत में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका, व्यक्तित्व का करें निर्माण – कलेक्टर श्री कन्याल

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरोन में छात्रों से किया संवाद


गुना 

‘’मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’’ के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरोन में छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने व्यक्तित्व का निर्माण करें और अपने ज्ञान, कौशल एवं नवाचार के माध्यम से देश के विकास में योगदान दें। 

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि गुना जिले में भी विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य किया जा सकता है। जिले की जलवायु कृषि के लिए अनुकूल है। हॉर्टिकल्चर एवं कृषि की उन्नत तकनीकों, थाई पिंक अमरूद की खेती, प्राकृतिक खेती तथा सब्जियों के उत्पादन में नवाचार अपनाकर अच्छी आय अर्जित करने की संभावनाएं हैं। इसके लिए नई सोच, आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाना आवश्यक है। 

इस दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने छात्रों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। आरोन भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने शासन की NULM योजना के अंतर्गत निर्मित नवीन आश्रय स्थल भवन का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम आरोन सुश्री मंजुषा खत्री, सीएमओ आरोन श्री दिनेश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.