उत्कृष्ट विद्यालय राघौगढ़ में संपन्न हुई एन एम एम एस परीक्षा
राघौगढ़। उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 374 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की। यह संख्या जिले में दूसरे स्थान पर है। परीक्षा केन्द्राध्यक्ष मनीष जैन एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष लक्ष्मण सिंह अहिरवार ने समस्त सहयोग कर्ता शिक्षकों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।
प्रेम मेर, शिवचरण सेन भृत्य एवं चौकीदार कोमल ओझा का विशेष सहयोग रहा।
