Type Here to Get Search Results !

मानवीय संवेदनाएं समाप्त होना गंभीर चिंता का विषय। मुनि श्रमण सागर जी

 राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला। 

मानवीय संवेदनाएं समाप्त होना गंभीर चिंता का विषय।            मुनि श्रमण सागर जी 

5 अक्टूबर को धर्म सभा में विधायक जयवर्धन सिंह उपस्थित रहेंगे। 


राघौगढ़ 4 अक्टूबर। इस सदी के महा संत आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, महा तपस्वी, औजस्वी वक्ता बुंदेली महाकवि मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने विद्यासागर सभागार राघौगढ़ में धर्म सभा को संबोधित करते हुए "समाप्त होती मानवीय संवेदनाएं" विषय पर मंगल प्रवचन करते हुए कहा क्या वर्तमान में मानव जीवन में समाप्त होती मानवीय संवेदनाएं गंभीर चिंतनीय विषय है।

                       मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने कहा हाल ही की एक महानगर के मुख्य चौराहे की घटना है एक 20- 21 वर्षीय युवती को एक युवक डंडे से पीट रहा था और उसमें आग लग रहा था। उस व्यस्ततम मार्ग से सैकड़ो छोटी बड़ी वाहनें निकल रही थी। पैदल यात्री भी निकल रहे थे। किसी के मन में यह दया के भाव नहीं आए की उस युवक से पूछे की आप इस युवती को किस कारण प्रताड़ित कर रहे हो। आपने एक और उदाहरण देते हुए बताया फ्लैट में पति-पत्नी दोनों रहते थे अचानक हृदयाघात से पति का स्वर्गवास हो गया। उस महिला ने पहले भोजन किया इसके बाद फाटक खोलकर पास पड़ोस वालों को बताया कि मेरे पति का स्वर्गवास हो गया है और छाती पीठ का रोने लगी। मुनिराज ने आगे कहा आज के मानव की मानवीय संवेदनाएं समाप्त हो गई हैं मानवों से तो अच्छे आज पशु हैं उनमें मानवीय संवेदनाएं जीवित हैं। अपने हाल की नेपाल में आई भीषण बाढ़ का उदाहरण देते हुए कहा नदी में डूबते चार वर्षीय बालक को एक कुत्ते ने किनारे लगाकर उसकी प्राण रक्षा की। इसी प्रकार एक गाय ने हिरण के बच्चे को जिसकी मां मर गई थी उस बच्चे को गाय ने दूध पिलाकर उसे बड़ा किया। आपने भारत के एक शहर में रह रहे वृद्ध माता-पिता का उदाहरण देते हुए बताया उनके दो बेटे एक न्यू जर्सी एवं एक कैलिफोर्निया में रहता है अचानक पिताजी का स्वर्गवास हो गया तो माताजी ने न्यू जर्सी में रह रहे बेटे को फोन पर बताया कि बेटा तेरे पिताजी का स्वर्गवास हो गया है। बेटे ने अपने भाई को फोन लगाया और इससे कहा इस समय में व्यस्त हूं इस बार तू चला जा अगली बार जब माता जी का स्वर्गवास होगा तब मैं चला जाऊंगा। अपने प्रवचन में एक और अति संवेदनशील उदाहरण सुनाते हुए कहा बेटा विदेश में रहता था मां अकेली भारत में रहती थी। मां बार-बार फोन करती थी बेटा मिलने आ जाओ ।बेटा जब मिलने आ रहा था तो बहू ने स्पष्ट कह दिया अगर मां को यहां लेकर आए तो मैं आपका साथ छोड़ दूंगी। वह बेटा आया मां से मिला मां को बहुत प्रसन्नता हुई। उसने मां को झांसा दिया कि मां अब मैं तुम्हें साथ में लेकर चल रहा हूं।आप अब अकेली नहीं रहोगी। यहां जो भी संपत्ति है सोना चांदी है हम सब बेचकर चलते हैं और उसने सब कुछ बेचकर मां को साथ में लेकर एयरपोर्ट पहुंचा, एयरपोर्ट पर मां को एक पर्चा पकड़ा दिया जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था जिसमें लिखा था।  मां से कह गया एयरपोर्ट में चेकअप में देर लगेगी क अगर ज्यादा देर लगे तो इस नंबर पर फोन किसी से लगवा देना। जब बेटा 2- 3 घंटे तक नहीं आया तो मां ने एक सज्जन से कहा कि मेरा बेटा मुझे जहां बैठा कर गया है,बहुत देर हो गई आप उसे फोन लगा कर पूछो कितनी देर में आएगा तो उसे पर्ची पर वृद्ध आश्रम का मोबाइल नंबर लिखा था। 

मुनिराज ने आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के कथन का उल्लेख करते हुए कहा समय निकालकर अपनों से मिल लिया करो अपने ही नहीं रहेंगे तो समय का क्या करोगे। समाप्त होती मानवीय संवेदनाओं पर प्रवचन करते हुए मुनिराज जी ने कहा दूसरों के कष्टों को अपना मानना यह धर्मात्मा की पहचान है। बहादुरो की यह पहचान है कि वह छोटी-छोटी कठिनाइयों से डरते नहीं है हृदय समुद्र जैसा बना लो नदियां खुद आकर मिलेंगी। आपने यह भी कहा अन्याय और अनीति से कमाई संपत्ति ज्यादा देर तक नहीं टिकती और उससे परिवार की दुर्गति होती है। कर्मों का फल सबको मिलता है। अंत में आपने कविता सुनाई कविता का शीर्षक है बच्चों जैसा रोना धोना अच्छा लगता है क्या। 

                       प्रगति मानव सेवा संस्थान के संयुक्त सचिव एवं भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक विजय कुमार जैन ने बताया है  5 अक्टूबर सोमवार को पूज्य मुनि श्रमण सागर जी मुनि ओंकार सागर जी महाराज के शिक्षकों एवं छात्रों को मंगल प्रेरक प्रवचन प्रातः 8:30 बजे हिंदू पत पब्लिक स्कूल राघौगढ़ में  होंगे। 

इस विशेष प्रवचन सभा में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्री जयवर्धन सिंह सहित गण मान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.