Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्‍मानित

 कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्‍मानित


गुना  

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के नवाचार के तहत उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्‍मानित किया गया। कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने कलेक्‍ट्रेट सभागार में कलेक्‍टर कार्यालय के सहायक ग्रेड 02 श्री अंकित पाण्‍डेय, सहा. ग्रेड 03 श्री शैलेन्‍द्र बिधोलिया, हॉमगार्ड सैनिक श्री राममोहन रघुवंशी तथा वाहन चालक श्री ललित लोधी को शासकीय कार्यो में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्‍मान किया। इस अवसर पर संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया सहित अन्‍य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्‍लेखनीय हैं कि प्रति माह उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्‍मानित करने का नवाचार कलेक्‍टर द्वारा आरंभ किया गया है। उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले को प्रदेश व देश स्तर पर अग्रणी बनाने का प्रयास करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.