*गुना पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही*
*चांचौड़ा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चोरी का आरोपी किया गिरफ्तार
*पूछताछ में बीनागंज की जूता-चप्पल दुकान में हुई चोरी का भी खुलासा*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना पुलिस ने चोरी के करीबन 22 माह पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार किया है । पूछताछ में आरोपी से बीनागंज में जूता-चप्पल की दुकान से चोरी की घटना का भी खुलासा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10 जनवरी 2025 को चांचौड़ा थाने में फरियादी रुद्रेश मीना निवासी ग्राम रतोधना द्वारा उसकी गोदाम से सोयाबीन के 3 कट्टे, धनिया का 1 कट्टा, चने का 1 कट्टा तथा डीएपी खाद के 3 कट्टे चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 18/25, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना के दौरान उक्त चोरी की घटना में ग्राम रतोधना निवासी सोनू मीना की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस द्वारा उसकी निरंतरता से तलाश की जा रही थी । जिसके क्रम में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चांचौड़ा थाना पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी सोनू उर्फ प्रताप पुत्र शिवलाल मीना उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम रतोधना थाना चांचौड़ा जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया ।
आरोपी से पूछताछ के दौरान बीनागंज स्थित जूता-चप्पल की दुकान में चोरी की घटना का भी खुलासा हुआ । आरोपी ने पूछताछ में करीब तीन-चार माह पूर्व उक्त दुकान से जूते-चप्पल चोरी करना स्वीकार किया ।
प्रियंका बूट हाउस नामक दुकान से जूते-चप्पल चोरी की घटना को लेकर दिनांक 22 जून 2026 को फरियादी अंकित शर्मा निवासी बीनागंज द्वारा चांचौड़ा थाना पुलिस को चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा आरोपी सोनू उर्फ प्रताप मीना की उक्त चोरी के प्रकरण में भी गिरफ्तारी की विधिवत कार्यवाही की गई । दोनों प्रकरणों में आरोपी को आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, प्रधान आरक्षक गिरिराज शर्मा, आरक्षक शिवप्रताप तोमर, आरक्षक मोनू करारे, आरक्षक अजय समाधिया एवं आरक्षक नवदीप शर्मा की विशेष भूमिका रही है ।
