*मृगवास थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस की तत्पर कार्यवाही
*अपहत नाबलिग किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजन से मिलाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित मामलों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए उनकी शीघ्र दस्तयाबी हेतु निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में अपहृत किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजन से मिला दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को मृगवास थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के अचानक घर से लापता होने पर किशोरी के पिता की ओर से उसी दिन मृगवास थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट की गई थी, जिस पर से पुलिस ने तत्काल अप.क्र. 125/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई ।
मृगवास थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के लापता होने की घटना को गंभीरता से लेकर उसकी तत्परता से तलाश की गई एवं इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र विकसित किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित जगहों पर किशोरी को खोजने के सघन प्रयास किए गए । इसमें पुलिस की तत्परता एवं अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप विगत दिवस किशोरी के संबंध में जानकारी मिलने पर मृगवास थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतत: अपहृत किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्याण समिति अध्यक्षया श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड़ एवं महिला आरक्षक रंजना जर्मन की सराहनीय भूमिका रही है ।
