राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला
गर्भपात, नवजात शिशु की हत्या एवं लावारिस छोड़ना सबसे बड़े पाप। मुनि श्रमण सागर जी
राघौगढ़ 31 अक्टूबर। दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज के लोकप्रिय शिष्य,
प्रवचन वाचस्पति, महा तपस्वी, बुंदेली आशु कवि मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने राघौगढ़ में जारी श्रमण धारा प्रवचन माला के 105 में दिन विद्यासागर सभागार राघौगढ़ में "दुनिया में आने वाले को रोकना अपराध है" विषय पर मंगल प्रवचन करते हुए कहा गर्भपात, नवजात शिशु की हत्या एवं उसे लावारिस छोड़ना आज समाज की ज्वलंत समस्या बन गई है। जैन दर्शन के अनुसार जो इस दुनिया में आना चाहता है अथवा आया है उसे जीने का अधिकार है। जैन धर्म अहिंसा प्रधान है। कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा एक इंद्रिय से पांच इंद्रिय जीवों तक के जीवों की हत्या परउचित सजाकर प्रावधान नहीं है। मात्र कुछ जीव काला हिरण, शेर आदि को मारने पर सजाकर प्रावधान है। मनुष्य की हत्या पर सजा का प्रावधान है। आपने यह भी कहा गर्भपात से हत्या पर दंड की व्यवस्था नहीं है। गर्भ में जो आया है वह मनुष्य ही है। जैन दर्शन कहता है यह हत्या की श्रेणी में आता है। वर्तमान में अनेकों ऐसी घटनाएं सुनने में आ रही हैं नवजात शिशु को नाली में फेंक देते हैं। लड़की का जन्म होते ही अस्पताल में ही गला दबा दिया जाता है। पिछले दिनों गुना नगर के प्रसूति गृह की घटना सुनने में आई है। मुनिराज ने सागर नगर की 28 वर्ष पुरानी प्रसूति गृह की एक घटना सुनाई त्रिशूता महिला के पलंग से नवजात शिशु को नर्स उठाकर ले गई।माता ने देखा तो माता ने उसे आवाज लगाई उसने सुना नहीं फिर प्रसूता महिला खुद उस महिला के पीछे चिल्लाते हुए निकली और 500 कदम दूर उस नर्स को मोहल्ले बालों ने पकड़ा और बच्चे को छुड़ाया। आपने कहा एक वह मां है जो अपने बच्चे को बचाने के लिए पागल हो गई और एक वह मां है जो प्रसूति गृह के पलंग पर अपनी नवजात बालिका की गला दबाकर हत्या कर रही है। गर्भपात एवं नवजात शिशु की हत्या एवं लावारिस छोड़ने की घटनाओं से बचने के अपने उपाय बताते हुए कहा अगर आपको संतान नहीं चाहिए तो संयम का पालन करें। अगर संतान का जन्म हो गया है तो उसे स्वीकार कर लालन-पालन करें। अगर ऐसा लगता है कि लड़कियां ज्यादा हो गई हैं तो यह सूचना सोशल मीडिया के नाम माध्यम से प्रसारित करवा दें कि जिनको बालिकाएं चाहिए वह हमसे आकर नियमानुसार गोद ले ले। 6 माह पूर्व की उज्जैन की घटना का अपने उल्लेख किया माता-पिता के दो लड़कियां थी पहले से उन्हें लड़का चाहिए था। पुणे उसे मां को एक साथ दो लड़कियों का जन्म हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर सूचना जारी की कि दो लड़कियों को जिनको चाहिए वह हमसे शीघ्र संपर्क करें दिगंबर जैन परिवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इस तरह उन्होंने अपनी दोनों लड़कियों को गोद देकर उनकी रक्षा की। मुनिराज ने कहा कर्मों का फल सबको मिलता है इस जन्म में नहीं तो अगले जन्म में कर्म किसी को नहीं छोड़ते हैं जैन दर्शन के अनुसार कर्मों से डरें एवं इस तरह की घटनाओं की पुनरावृतिन करें। मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने प्रवचन के अंत में अपनी लोकप्रिय कविता सुनाई कविता का शीर्षक है "ऐसी हमसे जाने कौंनसी भूल हो गई।"
