Type Here to Get Search Results !

प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण

 *मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, राघोगढ(गुना*)


*योजना : नवांकुर योजना - प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान*


 प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण ,आयोजक संस्था नवांकुर संस्था - मां जमवाय शिक्षा प्रसार समिति नटरियाई,जामनेर 

स्थान : पंचायत भवन जामनेर जिला- गुना (म.प्र.) दिनांक  30 अक्टूबर 2026  समय :प्रातः 11:00 बजे से

 कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण अध्यक्षता  श्री लोकेंद्र सिंह जी, ब्लॉक समन्वयक, म.प्र. जन अभियान परिषद, राघोगढ

मुख्य अतिथि डॉ श्री जगवीर सिंह नरवरिया जी (पशु चिकित्सा विभाग),

विशेष अतिथि श्री राजेश जी सिंगोरिया जी एवं पंचायत सचिव श्री रतन सिंह जी

प्रशिक्षक श्री देवेन्द्र यादव जी, एवं मर्दन सिंह जी परामर्शदाता प्रशिक्षक कार्यक्रम का विवरण 

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार नवांकुर संस्था मां जमवाय शिक्षा प्रसार समिति द्वारा प्रस्फुटन समितियों के सशक्तिकरण हेतु क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।ब्लॉक समन्वयक श्री लोकेंद्र सिंह जी द्वारा परिषद की प्रमुख योजनाओं - प्रस्फुटन समिति की भूमिका, ग्राम विकास, जल संरक्षण, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं में सहभागिता पर विस्तृत जानकारी दी गई।

परामर्शदाता प्रशिक्षक श्री देवेन्द्र यादव जी द्वारा प्रस्फुटन समिति के दायित्व, दस्तावेजीकरण, जन भागीदारी एवं सतत विकास लक्ष्यों पर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ श्री जगवीर सिंह नरवरिया जी  द्वारा पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान की गई तथा पशु पालन के लिए सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। एवं विशेष अतिथि श्री राजेश जी सिंगोरिया जी द्वारा आजीविका मिशन के क्षेत्र में चलाए जाने वाले विभिन्न स्व-सहायता समुह के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

संचालन- कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था सचिव श्री योगेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा  किया गया।

प्रतिभागिता- कार्यक्रम में सभी ग्राम विकास एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और उन्हें प्रमाण पत्र वितरण कर कार्यक्रम को सम्पन्न बनाया गया।

आभार- अंत में संस्था सचिव योगेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.