Type Here to Get Search Results !

नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड के संकेतकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड के संकेतकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न


गुना 

नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड के विभिन्न संकेतकों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं नीति आयोग के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक दुबे की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। 

बैठक में नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड फेलो श्री मयंक पांडेय द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड के प्रमुख संकेतकों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रस्तुतीकरण में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन तथा आधारभूत अधोसंरचना सहित विभिन्न थीम के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन करने वाले तथा अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले संकेतकों को रेखांकित किया गया। साथ ही विभिन्न संकेतकों में विगत अवधि की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति के आधार पर सुधार की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा संकेतकों की नियमित डेटा मॉनिटरिंग एवं समीक्षा पर विशेष जोर देते हुए कम प्रदर्शन करने वाले संकेतकों को चिन्हित कर संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्ययोजना के साथ सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं पोषण तथा शिक्षा से संबंधित संकेतकों में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने, आकांक्षी जिले में प्रत्येक संकेतक की ब्लॉकवार स्थिति की समीक्षा करने तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले संकेतकों की कार्यप्रणाली से सीख लेकर कम प्रगति वाले संकेतकों में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में नीति आयोग से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति एवं डेटा की गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई।

बैठक के अंत में अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को ‘नीति तारा टूलकिट’ के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में टूलकिट के माध्यम से संकेतकों की समीक्षा, डेटा के उपयोग तथा प्रगति की बेहतर मॉनिटरिंग की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जिला शिक्षा केंद्र, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, DUDA, आवास योजना ग्रामीण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी, आकांक्षी विकासखंड बमोरी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं संबंधित अधिकारी तथा नीति आयोग की सहयोगी संस्थाओं माइक्रो सेव कन्सल्टिंग, पिरामल फाउंडेशन एवं AVA के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.