Type Here to Get Search Results !

वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम में एमएसएमई उद्यमियों को सार्वजनिक खरीद एवं स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी

 वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम में एमएसएमई उद्यमियों को सार्वजनिक खरीद एवं स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी



Guna- 


एमएसएमई विकास संस्थान, इंदौर द्वारा आयोजित वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतिम दिन संस्थान के संयुक्त निदेशक श्री नीरज अरोड़ा ने कार्यक्रम में सहभागी सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए।


कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित सेमिनार में असिस्टेंट डायरेक्टर श्री राजकुमार मोहनानी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत सरकार की 25 प्रतिशत सार्वजनिक खरीद नीति के संबंध में जानकारी दी। सहायक निदेशक श्री निलेश त्रिवेदी ने युवाओं, स्टार्टअप एवं महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध स्वरोजगार और उद्यमिता विकास योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सीजीटीएमएसई, मार्केटिंग सपोर्ट स्कीम तथा स्टार्टअप इंडिया योजना की जानकारी दी।


इस दौरान एमपीएलयूएन द्वारा रैंप योजना, टेक्नोलॉजी सेंटर द्वारा वेंडर पंजीयन प्रक्रिया एवं खरीद के अवसरों, सीपेट द्वारा लघु उद्योगों को तकनीकी सहायता तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा निर्यात एवं अन्य योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतियां दी गईं।


कार्यक्रम में एमएसएमई प्रतिनिधियों ने सार्वजनिक उपक्रमों एवं संबंधित संस्थाओं के अधिकारियों से सीधे संवाद कर वेंडर पंजीयन, खरीद के अवसर, गुणवत्ता संबंधी आवश्यकताओं, भुगतान व्यवस्था और बाजार विस्तार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


कार्यक्रम में गेल (GAIL), एनएफएल (NFL), सीपेट (CIPET), बीआईएस (BIS), बीएसएनएल (BSNL), सिडबी (SIDBI), टेक्नोलॉजी सेंटर, स्पाइसेस बोर्ड, इंडिया पोस्ट सहित विभिन्न उद्योग संगठनों एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों और बड़े सार्वजनिक उपक्रमों के बीच व्यावसायिक संपर्क एवं समन्वय को बढ़ावा देना तथा स्थानीय उद्यमियों को सार्वजनिक खरीद के अवसरों से जोड़ना रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.