राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला।
बुद्धिमान वे हैं जो अधिकारों की अपेक्षा कर्तव्यों का कदम कदम पर ध्यान रखते हैं।
मुनि श्रमण सागर जी।
शरद पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रमों का विवरण जारी किया।
राघौगढ़ 20 अक्टूबर। दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, प्रवचन वाचस्पति, महा तपस्वी, औजस्वी वक्ता बुंदेली आसु कवि मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने राघौगढ़ में जारी श्रमण धारा प्रवचन माला में मंगल प्रवचन करते हुए कहा श्रेष्ठ राजा वह माना जाता है जो बुद्धिमानी पूर्वक अधिकारों से ज्यादा कर्तव्यों का ध्यान रखना है। जो व्यक्ति कर्तव्य को भूलकर अधिकारों का यह ध्यान रखना है वह मूर्ख कहलाता है। मुनिराज ने कहा शिक्षक का मुख्य गुण रहता है कि वह शिष्य के आचरणों से पहचान लेता है कि वह कैसा है। आपने कहा अगर शिक्षक स्वयं स्कूल में शराब पीकर आएगा तो वह अपने शिष्यों को सस्कारित नहीं बन सकता। सामने वाले को संस्कार की बात कहने से पहले स्वयं के आचरण में संस्कार को उतारना अति आवश्यक है। मुनिराज ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज के वचनों का उल्लेख करते हुए कहा बड़ा आदमी बनना अच्छी बात है। लेकिन अच्छा आदमी बनना बहुत बड़ी बात है। प्रतिदिन की भांति मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने स्वरचित कविता सुनाई कविता का शीर्षक है वही तो हम आपसे कह रहे हैं।
मंच संचालक विकास कुमार जैन ने जानकारी दी दिनांक 25 अक्टूबर को आचार्य विद्यासागर जी द्वारा रचित ज्ञानवर्धक हायकू की परीक्षा दोपहर में 1:00 बजे आयोजित की गई है। इस परीक्षा में वरिष्ठ वर्ग एवं छात्र छात्राओं के अलग वर्ग बनाये है।विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दिनांक 26 अक्टूबर शरद पर पूर्णिमा के शुभ दिन आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य समय सागर जी महाराज के अवतरण दिवस पर प्रातः 6:45 बजे से अभिषेक शांति धारा तत्पश्चात आचार्य छत्तीसी विधान सामूहिक रूप से आयोजित किया गया है प्रातः 8:30 बजे से मुनि श्रमण सागर जी महाराज के प्रवचन आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज को समर्पित होंगे। दोनों आचार्यों के साथ व्यतीत कियेअमूल्य क्षणों के संस्मरणों सहित होंगे।संगीत मय सामूहिक विधान प्रतिष्ठाचार्य श्री संजय शास्त्री गुना के कुशल निर्देशन में संपन्न होगा। रात्री में 7.30 बजे से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर सामुहिक आरती भक्ति होगी। संत सुधा सागर धाम स्थित श्री संभवनाथ जिनालय में रात्री 7.30
बजे से प्रति दिन की भांति श्री भक्तामर पाठ 48 ऋद्धि सिद्धि मंत्रों से दीप प्रज्वलन एवं सामुहिक आरती होगी। जैन समाज राघौगढ़ के अध्यक्ष सिंघई अशोक कुमार भारिल्य सहित ट्रस्ट कमेटी एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों ने आयोजित कार्यक्रम में उत्साह से भाग लेने की अपील की है।
