Type Here to Get Search Results !

कोतवाली पुलिस की सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही

 *अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर गुना पुलिस का करारा प्रहार*


*कोतवाली पुलिस की सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाही


*वैन्यू कार से अवैध अंग्रेजी/देशी शराब की 08 पेटी बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार*


*अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार सहित कुल करीब 10.40 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त*


*आरोपियों के विरुद्ध सट्टा, मारपीट आदि के पूर्व से कई मामले दर्ज*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों एवं तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा एवं उनकी टीम ने अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय की योजना को विफल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार जिनके कब्जे से अवैध अंग्रेजी/देशी शराब की 08 पेटी तथा तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार बरामद की है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 04-05 अक्टूबर 2026 की दरम्यानी रात गुना शहर की नजूल कॉलोनी में विवाद की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची । प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि दिलीप राठौर एवं शुभम सक्सेना द्वारा नीतेश राठौर के साथ मारपीट करने के बाद दोनों व्यक्ति वैन्यू कार क्रमांक MP08 ZC 2380 से मौके से फरार हो गए हैं । पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त वाहन की तलाश शुरू की गई । इसी दौरान वाहन के हड्डीमील क्षेत्र स्थित होटल प्रेमगीन के सामने पीएम आवास रोड पर खड़े होने की सूचना प्राप्त हुई । पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर कार को घेराबंदी कर रोक लिया । कार में बैठे दोनों व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने नाम शुभम पुत्र विजय कुमार सक्सेना, उम्र 31 वर्ष, निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी, गुना एवं दिलीप पुत्र भोगीराम राठौर, उम्र 32 वर्ष, निवासी महावीरपुरा, गुना के बताए । पुलिस द्वारा उनकी कार की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी से अंग्रेजी एवं देशी शराब की कुल 08 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें 01 पेटी में अंग्रेजी शराब सिग्नेचर प्रीमियर ग्रेन व्हिस्की की 08 बोतल तथा 07 पेटी देशी मसाला शराब  जिनमें कुल 350 क्वार्टर रखे हुए पाए गए । पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद अवैध शराब कीमती करीब 40 हजार रुपये तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार कीमती करीब 10 लाख रुपये सहित कुल 10.40 लाख रुपये मूल्य का मशरूका विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं जिनके विरुद्ध गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 615/26, धारा 34(2), 42 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । आरोपियों द्वारा अवैध शराब तस्करी से जुडे अन्य संभावित नेटवर्क के संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है ।   


               गौरतलब है कि अवैध शराब के साथ गिरफ्तारशुदा आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जांच करने पर आरोपी दिलीप राठौर के विरुद्ध गुना कोतवाली में सट्टे के 12 प्रकरणों के अतिरिक्त मारपीट, एससी/एसटी एक्ट 03 प्रकरणों सहित कुल 15 प्रकरण तथा आरोपी शुभम सक्सेना के विरुद्ध मारपीट के 03 प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं ।


               गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, सउनि हरिचरण मीना, सउनि देवनारायण शर्मा, प्रधान आरक्षक अजय शर्मा, प्रधान आरक्षक दिलीप सेन, प्रधान आरक्षक अमित मिश्रा, आरक्षक अंकित लोधी, आरक्षक विनय जाट, आरक्षक अजय सिकरवार, अनिल रघुवंशी, आरक्षक रवि राठौर एवं आरक्षक चंद्रकुमार शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.