वनस्टॉप सेंटर एवं वृद्धाश्रम में आयोजित किए गए विधिक जागरूकता शिविर
गुना
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में श्री राधाकिशन मालवीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना एवं श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी, गुना द्वारा आज वनस्टॉप सेंटर गुना में महिलाओं हेतु विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
उक्त विधिक साक्षरता शिविर मे श्री राधाकिशन मालवीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिलाओं से संबंधित कानूनों, अपराध पीडित प्रतिकर योजना, नालसा एसिड हमले के पीडितों हेतु विधिक सेवा योजना, पॉक्सो एक्ट, घरेलु हिंसा, भरण पोषण अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी के साथ ही नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।
इसी अनुक्रम में वृद्धाश्रम गुना में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में वृद्धजन के स्वास्थ्य, खानपान की जानकारी ली जाकर वृद्धजन को नालसा वरिष्ठजन हेतु विधिक सेवा योजना 2015 की जानकारी दी जाकर भरणपोषण अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मीडियेशन फॉर नेशन अभियान की जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।
