Type Here to Get Search Results !

दुकान एवं स्थापना का पंजीयन / रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

 दुकान एवं स्थापना का पंजीयन / रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य



गुना 


श्रम विभाग, जिला गुना द्वारा जिले में संचालित समस्त दुकानों एवं वाणिज्यिक/व्यावसायिक स्थापनाओं के संचालकों को सूचित किया गया है कि शासन के प्रचलित प्रावधानों के अंतर्गत प्रत्येक दुकान एवं स्थापना का विधिवत पंजीयन/रजिस्ट्रेशन कराया जाना अनिवार्य है।


जिले में संचालित किराना दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मेडिकल स्टोर, कपड़ा दुकान, मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान, ऑटोमोबाइल एवं सर्विस सेंटर, वर्कशॉप, निजी कार्यालय, प्रतिष्ठान तथा समस्त शिल्पकार अन्य समस्त व्यवसायिक स्थापनाओं के संचालक अपने प्रतिष्ठान का पंजीयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अनिवार्य रूप से कराएं।


श्रम विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना पंजीयन के दुकान/स्थापना का संचालन किया जाना नियमों के विपरीत है। ऐसे समस्त दुकान एवं स्थापना संचालक, जिनका अभी तक पंजीयन नहीं हुआ है, वे निर्धारित पोर्टल/प्राधिकृत माध्यम से अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।


श्रम विभाग द्वारा जिले में दुकानों एवं स्थापनाओं का निरीक्षण/सत्यापन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बिना पंजीयन संचालित पाए जाने वाली दुकानों एवं स्थापनाओं के विरुद्ध प्रचलित श्रम कानूनों एवं नियमों के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


जिले के समस्त दुकानदारों, व्यापारियों एवं स्थापना संचालकों से अपील की गयी है कि वे अपने प्रतिष्ठान का स्थापना पंजीयन तत्काल कराकर श्रम अधिनियमों को पालन सुनिश्चित करें, जिससे अनावश्यक वैधानिक कार्यवाही से बचा जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.