*सरस्वती शिशु मंदिर आरोन में भव्य कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन
*आरोन |* सरस्वती शिशु मंदिर, अशोकनगर रोड आरोन में शनिवार को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य कन्या पूजन, महाआरती एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदना के स्थाई विद्यालय प्रांगण में माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती हुई। विद्यालय के आचार्य परिवार एवं अतिथियों द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर एवं उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
इसके पश्चात सभी भैया /बहिनों का भोजन प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा माँ दुर्गा के भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष श्री भगवान शर्मा जी , सदस्य श्री आशीष रघुवंशी जी ,श्री मोहन सिंह रघुवंशी जी ,श्री संजीव साहू जी ,श्री सागर सिंह रघुवंशी जी विद्यालय प्राचार्य श्री मधुसूदन पंथी जी एवं समस्त आचार्य परिवार,अभिभावकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में प्रत्येक वर्ष नवरात्रि पर कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, नारी सम्मान एवं सनातन परंपराओं के प्रति श्रद्धा जागृत करना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
