*गुना पुलिस का वारंटी धरपकड़ अभियान लगातार जारी*
गुना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटी किये गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृव में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में आरोपी भगवानलाल अहिरवार निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना के विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 436/19 धार 289 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था । इसी प्रकार वर्ष 2020 में आरोपी देवेन्द्र ओझा निवासी पुरानी छावनी गुना के विरूद्ध भी गुना कोतवाली में अप.क्र. 439/20 धारा 323, 294, 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । दोंनो ही प्रकरणों में आरोपियों के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमश: 1885/19 एवं 444/20 में अलग-अलग स्थाई वारंट जारी हुए थे । गुना कोतवाली पुलिस द्वारा दोंनो वारंटियों की निरंतर तलाश की जा रही थी, जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को वारंटियों के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए दोंनो ही वारटियों भगवानलाल उर्फ मुल्ला पुत्र सुखलाल अहिरवार उम्र 60 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना एवं देवेन्द्र पुत्र रामरतन ओझा उम्र 45 साल निवासी पुरानी छावनी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किय गया ।
