Type Here to Get Search Results !

देशभर में श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया करवाचौथ का पर्व

 देशभर में श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया करवाचौथ का पर्व

राघौगढ़/मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में करवाचौथ का पर्व श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित देश के अनेक हिस्सों में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना के साथ करवाचौथ का व्रत रखा।


सुबह से ही पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की और दिनभर निर्जला व्रत रखकर करवाचौथ माता की कथा सुनी। शाम को पारंपरिक विधि-विधान से पूजा की गई। रात्रि में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दिया और पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।


देश के विभिन्न शहरों और कस्बों के बाजारों में भी पर्व की रौनक दिखाई दी। पूजा सामग्री, करवा, मिठाइयों, साड़ियों, आभूषणों और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर खरीदारी का माहौल रहा। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर पर्व की खुशियां साझा कीं।


करवाचौथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा पर्व है। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, समर्पण और आपसी सम्मान के भाव को दर्शाता है। देशभर में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.