Type Here to Get Search Results !

मतदाता सूची में छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान जारी

 मतदाता सूची में छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान जारी


 राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्‍पन्‍न



गुना 

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्‍याल की अध्‍यक्षता में शुक्रवार को स्‍टैण्डिंग कमेटी की बैठक का आयोजन कलेक्‍ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में  मान्‍यता प्राप्‍त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


बैठक में कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने बताया गुना जिले में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे हुए नागरिकों एवं प्रथम बार/युवा पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने के लिए निरन्तर अद्यतन प्रक्रिया के तहत विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन करने के कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया।


फॉर्म-6 से होगा नए मतदाताओं का पंजीयन


प्रथम बार पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य अभियान में किया जा है। पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। यह भी स्पष्ट किया गया कि फॉर्म-6 जमा करने के बाद अलग से घोषणा-पत्र (डिक्लेरेशन फॉर्म) प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।


जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान


नए एवं पंजीकरण से छुटे पात्र मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी देकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु आवेदन प्राप्त करना तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करना है।


बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवांशु शिवहरे, इलेक्‍शन सुपरवाइजर श्री विजय माथुर उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.