राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला का सौ वां दिन
आचार्य विद्यासागर जी का अनुशरण कर अमीरी छोड़ फकीरी अपनाओ। मुनि श्रमण सागर जी
शरद पूर्णिमा के पावन दिन आचार्य अवतरण दिवस मनाया।
राघौगढ़ 26 अक्टूबर। आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य समय सागर जी महाराज का अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के पावन दिवस पर राघौगढ़ नगर में विराजमान मुनि श्रमण सागर जी एवं मुनि ओंकार सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में भक्ति भाव से मनाया। राघौगढ़ नगर में जारी श्रमण धारा प्रवचन माला के सौ वे दिन विद्यासागर सभागार राघौगढ़ में सोमवार को मंगल प्रवचन करते हुए औजस्वी वक्ता बुंदेली महाकवि मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने कहा मैं स्वयं एवं मेरे साथ चातुर्मास कर रहे मेरे मोक्ष मार्ग के साथी मुनि ओंकार सागर जी महाराज सौभाग्यशाली है कि हमें आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के कर कमलों से मुनि दीक्षा मिली है एवं वर्षों तक उनके साथ रहकर हमने धर्म साधना की है। आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज हमारे बीच नहीं है उनके अनुज आचार्य समय सागर जी महाराज जिनका भी आज जन्मदिन है। आचार्य समय सागर जी महाराज अब संघ का संचालन कर रहे हैं और हम उनके आदेशों का अनुसरण कर रहे हैं। आपने कहा शरद पूर्णिमा का दिन पावन दिन है आज ही के दिन कर्नाटक के सदलगा में आचार्य विद्यासागर जी महाराज का जन्म माता श्रीमती जी की कोख से हुआ था। 12 वर्ष बाद आज ही के दिन उनके लघु भ्राता नवाचार्य समय सागर जी महाराज का भी जन्म हुआ था। बचपन में बेटे को मां संस्कारित करती है उसे समय मां ही पूर्ण गुरु होती है। बाद में गुरु ही पूर्ण मां होते हैं।
मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज के कथन का उल्लेख करते हुए कहा वर्तमान में जन्मदिन को पाश्चात्य पद्धति से मनाना अनुचित है। हमारे अमूल्य जीवन की एक साल गिर गई है और हम सालगिरह मना रहे हैं। वर्थ डे नहीं वह व्यर्थ डे है।आपने कहा जैन दर्शन के अनुसार जन्मदिन नहीं है यह जिन कुल प्राप्ति दिवस है। आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपने गुरु ज्ञान सागर जी महाराज से दीक्षा लेकर धर्म साधना कर सैकड़ो मुनि आर्यिकाओं को दीक्षाएं देकर जैन धर्म की पताका को आगे बढ़ाया है। आचार्य विद्यासागर जी महाराज लकीर के फकीर नहीं थे। जहां उन्हें उचित लगता था मुलाचार ग्रंथ का अनुसरण करते थे। जहां आवश्यक होता था प्रथमोयोग के आदिनाथ पुराण का अनुसरण करते थे। आपने कहा सुप्रसिद्ध जैन आचार्य कुंदकुंद स्वामी का "दूसरी शताब्दी में हुआ था। उनके बाद 21 वी श्री आचार्य विद्यासागर जी महाराज ऐसे जैन संत हुए हैं जिन्होंने धर्म की पताका को ऊंचाइयों तक पहुंचा है प्रवचन सभा में उपस्थित जनों को मुनिश्रमण सागर जी महाराज ने कहा अगर आप हमसे पहले इस संसार से विदा हो जाए और आपको आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज मिले तो आप कहना कि हम मुनि जन उनके दर्शनों की राह देख रहे हैं। हमारा अटल विश्वास है कि वे एक दिन अवश्य तीर्थंकर बनेंगे उनका समवशरण सजेगा और समवशरण में हम श्रोता बनाकर बैठेंगे। आपने प्रवचन में आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज को समर्पित कविता सुनाई शीर्षक है। अनमोल उपकार है उनका रत्नों से जड़ा संयम से भरा पल-पल साथ है।
राघौगढ़ में चातुर्मास कर रहे मुनि श्रमण सागर जी, मुनि ओंकार सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रातः 7 बजे से सामूहिक अभिषेक शांति धारा तत्पश्चात सामूहिक आचार्य छत्तीसी विधान आयोजित किया गया। गुना से पधारे संजय शास्त्री जी ने विधि विधान से संगीतमय विधान कराया। रात्री में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर राघौगढ़ में 7:30 बजे से सामूहिक आरती हुई। संत सुधा सागर धाम स्थित श्री संभवनाथ जिलालय में रात्रि 7:30 बजे से भक्तामर पाठ का सामूहिक वाचन कर 48 ऋद्धि सिद्धि मंत्रों से दीप जलाकर आरती की गई।
