Type Here to Get Search Results !

दुनिया में सबसे बड़े दाता हमारे कर्म हैl कर्मों का फल अवश्य मिलता है। मुनि श्रमण सागर जी

 राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला 

दुनिया में सबसे बड़े दाता हमारे कर्म हैl कर्मों का

फल अवश्य मिलता है।

मुनि श्रमण सागर जी 


राघौगढ़ 22 अक्टूबर। दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, प्रवचन वाचस्पति, औजस्वी वक्ता, महा तपस्वी बुंदेली आशु कवि मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने राघौगढ़ में जारी श्रमण धारा प्रवचन माला में 

गुरुवार को "सबसे बड़ा दाता कौन" विषय पर मंगल प्रवचन करते हुए कहा इस दुनिया में हम ईश्वर एवं भगवान को सबसे बड़ा दाता मानते हैं। मगर जैन दर्शन के अनुसार सबसे बड़े दाता हमारे कर्म हैं हमने पूर्व में जैसे कर्म किए हैं उनका ही फल मिलता है। आपने कहा वायु, जल, अग्नि, पृथ्वी ,वनस्पति सहित भगवान को भी दाता माना जाता है। जल को इसलिए जाता माना जाता है कि जल ही जीवन है । खेती में सिंचाई के काम आता है, वायु को इसलिए  माना जाता है कि उससे जीवन चलने के लिए प्राण वायु मिलती है। अग्नि को इसलिए दाता माना जाता है कि गर्मी में पानी सूख कर बादल बनते हैं और उनसे वर्षा होती है। पृथ्वी को इसलिए माना है कि पृथ्वी पर फसल पैदा होती है। वनस्पति को इसलिए माना है कि वनस्पति से भोजन मिलता है।भगवान को दाता इसलिए मानते हैं कि सब कुछ भगवान ही देते हैं। 

                         मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने कहा दुनिया में हर व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्म का फल ही उनका सबसे बड़ा दाता है। कर्मों के बारे में कहा है कि कर्म हिसाब किताब ईमानदारी से करते हैं। आपने कहा जैन दर्शन में कहा है भगवान मोक्ष पद को प्राप्त हो गए और सिद्ध शिला में विराजमान है। वे किसी का भला बुरा नहीं करते हैं। आपने कहा भगवान ने जिस तरह से कठोर तपस्या कर मोक्ष प्राप्त किया है वह हमारे लिए पूज्य हो गए हैं। हम भगवान की निष्काम भक्ति करेंगे तो हमारा भी मोक्ष मार्ग प्रशस्त होगा। मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने प्रवचन के अंत में कहा मन वचन कर्म से अच्छे कर्म करें अच्छा फल मिलेगा। मन में मान कषाय के भाव आएंगे तो अगले भव में लंबी सूंड वाले हाथी बनोगे। अगर मायाचारी करोगे तो उसका फल अगले जनम में त्रियंच गति के रूप में मिलेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.