Type Here to Get Search Results !

सिसौदिया कॉलोनी में चाकूबाजी प्रकरण में गुना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही

 *सिसौदिया कॉलोनी में चाकूबाजी प्रकरण में गुना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही


*पुरानी रंजिश को लेकर युवकों पर चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । साथ ही कानून व्यवस्था भंग करने, आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने तथा हिंसक घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के नेतृत्व में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर की सिसौदिया कॉलोनी में हुई चाकूबाजी की घटना में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रकरण के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है ।

               प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी नितिन रजक निवासी कोल्हूपुरा गुना ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18 अक्टूबर 2026 की रात्रि में वह अपने दोस्त सौरभ कुशवाह एवं राहुल नागर के साथ माता की झांकी देखने निकला था । इसी दौरान सिसौदिया कॉलोनी में उन्हें विक्की जसिया मिला, जिसने पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी । फरियादी द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी विक्की जसिया ने चाकू निकालकर उस पर तीन-चार वार कर दिए, जिससे उसके पेट एवं हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं । बीच-बचाव करने आए राहुल नागर पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया । घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 646/26, धारा 109(1), 296(ए) एवं 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               विवेचना के दौरान घटना में मयंक सेन निवासी राधा कॉलोनी, गुना की संलिप्तता सामने आने तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस एवं एससी/एसटी अधिनियम की धाराओं का इजाफा किया गया एवं प्रकरण की आगे की जांच सीएसपी गुना को सौंपी गई ।


               सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के नेतृत्व में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियों की तलाश के लिए तत्काल प्रयास प्रारंभ किए गए । इस हेतु पुलिस टीम ने अपना मुखबिर तंत्र सुदृढ़ करते हुए आरोपियों के संबंध में सूचनाएं एकत्रित कीं । इसमें पुलिस के अथक एवं सक्रिय प्रयासों के परिणाम स्वरूप गत दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोंनो आरोपियों 1-विक्की पुत्र राम सिंह जसिया उम्र 20 साल निवासी दुर्गा कॉलोनी गुना एवं 2-मयंक पुत्र गंगाराम सेन उम्र 20 साल निवासी राधा कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं वैधानिक कार्यवाही उपरांत दोंनो को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया है ।


               गुना पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । गुना पुलिस का उद्देश्य हिंसक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है ।


               सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के नेतृत्व में गुना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, सउनि अमर सिंह भदौरिया, सउनि जनक शर्मा, प्रधान आरक्षक दिग्लेश धाकड, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा एवं आरक्षक हरवीर बागडी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.