रूस में दिवंगत राघौगढ़ के छात्र का पार्थिव शरीर गृह नगर लाया जा रहा
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के समन्वय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से की गई व्यवस्था
गुना
गुना जिले के राघौगढ़ निवासी मेडिकल छात्र सूरज सैनी का रूस में आकस्मिक निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर मॉस्को से दिल्ली पहुंच चुका है। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों तथा जिला प्रशासन गुना के समन्वय से पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस के माध्यम से राघौगढ़ लाने की व्यवस्था की गई है। पार्थिव शरीर गृह नगर के लिए रवाना हो चुका है।
सूरज सैनी के परिजनों ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया से सहायता का अनुरोध किया था। प्रकरण संज्ञान में आने पर आवश्यक समन्वय के प्रयास किए गए। सूरज के पिता नगरपालिका में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
