Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस द्वारा जुए के फड पर दबिश देकर 06 जुआरी दबोचे, 8,500/-रूपये नगदी एवं तास की गड्डी जप्त

 *गुना पुलिस की जुआरियों/सटोरियों पर लगातार कार्यवाही*


कैंट थाना पुलिस द्वारा जुए के फड पर दबिश देकर 06 जुआरी दबोचे, 8,500/-रूपये नगदी एवं तास की गड्डी जप्त



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं  सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा कुशमौदा क्षेत्र में चिंताहरण मंदिर के पास जुआ फड पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 06 जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 08 नवंबर 2026 को कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कैंट थानांतर्गत कुशमौदा चौकी क्षेत्र के चिंताहरण मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों से रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए कैंट थाने से पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और मुखिबर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 06 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1-राकेश पुत्र  पहलवान अहिरवार उम्र 35 साल निवासी चिंताहरण, 2-बलवीर पुत्र  प्रकाश साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम हिलगना चक, 3-सचिन पुत्र मुकुट बिहारी श्रीवास्तव उम्र 35 साल निवासी विकासनगर, 4-शाह मोहम्मद पुत्र पप्पू खान उम्र 32 साल निवासी गोकुलसिंह चक, 5-जीवन पुत्र रामकिशन अहिरवार उम्र 35 साल निवासी चिंताहरण एवं 6-आदेश पुत्र सुरेश चौहान उम्र 28 साल निवासी चिंताहरण के बताए । पुलिस टीम द्वारा मौके से 8,500/- रुपये नगद एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त की । पकड़े गए सभी सातों आरोपियों के विरुद्ध थाना कैंट में अपराध क्रमांक 1055/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई  ।


               जुए के विरूद्ध केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, प्रधान आरक्षक लखन किरार सहिते अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.