Type Here to Get Search Results !

12 से 16 नवंबर तक आयोजित होगा श्रीरामलीला उत्सव, प्रतिदिन होंगी रामकथा के प्रसंगों की प्रस्तुतियां

12 से 16 नवंबर तक आयोजित होगा श्रीरामलीला उत्सव, प्रतिदिन होंगी रामकथा के प्रसंगों की प्रस्तुतियां


दशहरा मैदान के सामने बीज निगम मैदान में शाम 7 बजे से होगा आयोजन, प्रवेश निःशुल्क



गुना, 


मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन गुना के सहयोग से जिले में 12 से 16 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय श्रीरामलीला उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन शाम 7 बजे से दशहरा मैदान के सामने स्थित बीज निगम मैदान में श्रीरामकथा के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित लीला प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम में आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।


श्रीरामलीला उत्सव के प्रथम दिवस 12 नवंबर को शंकर विवाह, श्रीराम जन्म, ताड़का वध एवं अहिल्या उद्धार के प्रसंगों की प्रस्तुति होगी। 13 नवंबर को धनुष यज्ञ, श्रीराम विवाह, वन गमन एवं केवट प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी क्रम में 14 नवंबर को दशरथ देवलोक गमन, भरत मिलाप एवं सीता हरण, 15 नवंबर को शबरी प्रसंग, श्रीराम-सुग्रीव मैत्री एवं लंका दहन तथा 16 नवंबर को लंका युद्ध, रावण वध एवं श्रीराम राज्याभिषेक के प्रसंगों की प्रस्तुति दी जाएगी।


श्रीरामलीला उत्सव की विशेष रूप से परिकल्पित प्रस्तुति लीला गुरुकुल संस्थान, चित्रकूट द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम का आलेख श्री योगेश त्रिपाठी, रीवा, संगीत संयोजन श्री सीताराम सिंह, पटना तथा लीला निर्देशन श्री रामचन्द्र सिंह, भोपाल द्वारा किया जाएगा।


जिला प्रशासन द्वारा आमजन से श्रीरामलीला उत्सव में सहभागिता कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लाभ लेने की अपील की गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.