Type Here to Get Search Results !

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

 पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित


गुना 

कार्यालय आयुक्त पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण मध्यप्रदेश द्वारापिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृति योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 हेतु योजना नियम एवं प्रावधानों के तहत पात्र अभ्यर्थियों के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पोर्टल URL https://mpom.mp.gov.in के माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना अंतर्गत पात्रता एवं अन्य शर्तें जानने के लिए विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल URL https://mpom.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं, इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल विजिट कर विस्तार से प्रक्रिया समझ कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 01 माह तक प्राप्त आवेदनों को फ्रीज किया जाकर प्रथम चरण में विचारण किया जावेगा तथा चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जावेगी। 01 माह की समाप्ति पर पोर्टल 01 दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जायेगा। तत्पश्चात पोर्टल पर द्वितीय चरण की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। प्रथम चरण में नियमानुसार चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सीटें रिक्त रह जाने की स्थिति में ही द्वितीय चरण में प्राप्त आवेदनों पर विचार किया जायेगा।

इस प्रकार वित्तीय वर्ष के अंत तक निर्धारित सीटों पर शत-प्रतिशत चयन के लिए 1-1 माह की अवधि के विभिन्न चरण में उपरोक्तानुसार चयन प्रक्रिया संचालित रहेगी। विज्ञापित वर्ष के लिए निर्धारित 50 सीटों पर चयन के पश्चात 10 प्रतिशत सीटों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जायेगी। तत्पश्चात संबंधित वर्ष की चयन प्रक्रिया समाप्त मानी जावेगी।

अभ्यर्थी आवेदन या अन्य दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की असुविधा, कठिनाई या तकनीकी समस्या होने पर विभागीय हेल्पलाईन नं. 0755-2553329, 0755-2675521, ई-मेल आई डी nodalofficerobc@mp.gov.in पर या पिछडा वर्ग तथा अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण गुना के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.