जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनकर निराकरण के दिए निर्देश
गुना
शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया ने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को संयुक्त रूप से बैठाया गया, जिससे दोनों विभागों से संबंधित शिकायतों का आपसी समन्वय से निराकरण किया जा सके। इस व्यवस्था के तहत कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
